Welcome to

Showing posts with label Soda Tips. Show all posts
Showing posts with label Soda Tips. Show all posts

सोडा का प्रयोग

सोडा का प्रयोग


1. माइक्रोवेव: माइक्रोवेव को साफ करने का लिए 
एक चम्मच सोडे में एक चम्मच नीबू का रस मिलाइये 
और स्क्रब से दाग-धब्बे को साफ कीजिये।

2.
किचन स्लैब: लगातार खाना बनने की वजह से 
किचन की स्लैब एकदम काली हो जाती है। 
उसमें चिकनाई जम जाती है जिसे साफ करना 
काफी मुश्किल होता है। इस पर थोड़ी देर कुनकुने पानी में 
मिला हुआ सोडा डाल दीजिये औऱ दस मिनट के लिए 
 छोड़ दीजिये और उसके बाद स्क्रब से साफ कर दीजिये।

3.
जले बर्तन: साबुन मिले पानी में बेकिंग सोडा मिलाइये 
और रात भर इस घोल को जले बर्तन में डाल कर छोड़ दीजिये। सुबह आप इसे रगड़कर धो लीजिये। 
बर्तन नये जैसे चमकने लगेंगे।

4.
फ्रीज: सोडा से आईस प्लेट को भी साफ कर सकते हैं। फ्रीज साफ करने के लिए फ्रीज के अंदर आप बेकिंग सोडा को छिड़क दीजिये। उसके आधे घंटे बाद गीले कपड़े से साफ कर लीजिये।

5.
किचन सिंक्स और बेसिन: गर्म पानी में सोडा मिलाइये 
और साबुन का घोल उसके बाद 
अपने किचन सिंक और बेसिन को रगड़िये

6.
कार्पेट: कार्पेट जैसी जटिल चीज को साफ करने के लिए 
पूरे कार्पेट पर सोडे की अल्प मात्रा छिड़क दीजिये 
उसके आधे घंटे के बाद आप वैक्यूम क्लिनर से 
पूरे कार्पेट को साफ कर लीजिये। 
कार्पेट से बदबू निकल जायेगी।

7.
चांदी के गहने और बर्तन: 
अक्सर पानी और पसीने के चलते चांदी के बर्तन  
काले हो जाते है। 
इन्हें साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडे में पानी मिलाकर  
गाढ़ा पेस्ट बनाइये। इस पेस्ट को बर्तन पर रगड़िये 
और उसके बाद धो लीजिये।  
बर्तन और गहनों की कालिमा छू-मंतर हो जायेगी।
 
ayurvedathome

Translate This Page

मेरी एक अन्य लोकप्रिय वेबसाइट \/